प्रतापगढ़, शिवम पंडित। जनपद की विद्यार्थियों एवं बाल कलाकारों की लोकप्रिय संस्थान संकल्प विद्यार्थी सेवा मंच संस्थान के संस्थापक विवेक संकल्प के नेतृत्व में प्रमुख कार्यकारणी ने प्रतिभावान स्पीकर नंदिनी श्रीवास्तव को बेटियों की हिचकी परिवार का सदस्य बनाया गया, इस निर्णय का स्वागत सभी ने खुले मन से किया, इसके लिए संकल्प नमस्ते भारत की ब्रान्ड अम्बेसडर सुप्रसिद्ध लोकगायिका अनन्या सिंह ने प्रस्ताव रखा था, जिसको स्वीकार कर लिया गया, महिला परिवार की अध्यक्ष एकादशी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष नेहा मिश्रा, तुलसी पिल्लई, अनूपा त्रिपाठी, शुभी, अभिमन्यु, गुंजन सिंह, अंजली सिंह, अंजली मिश्रा, प्रकृति त्रिपाठी, श्रेया राय, सोनम मिश्रा, यशी साहू एवं अन्य सभी सदस्यों ने स्वागत किया, संस्थापक विवेक संकल्प ने कहा कि नंदिनी श्रीवास्तव बेहद प्रतिभावान, नेक दिल इंसान, उम्दा मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, ऐसे लोगों की आवश्यकता समाज के विकास के लिए है, साथ ही साथ एक बेहतरीन नेक दिल इंसान भी हैं।