29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल 'ए' कंपनी ने फरार नामजद नक्सली को किया गिरफ्तार


गया (प्रकाश कुमार)। 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की "ए" कंपनी बाराचट्टी कैंप की स्मॉल एक्शन टीम एवं बाराचट्टी पुलिस के संयुक्त अभियान में कई मामलों से फरार चल रहे नामजद नक्सली अभियुक्त विरेंद्र यादव पिता निरू यादव को ग्राम झांझी थाना बाराचट्टी से गिरफ्तार किया गया, प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी तथा सुरक्षा बलों के साथ ग्राम वरसूदी सिकिद के जंगलों में हुए मुठभेड़ में दर्ज केस संख्या 139/18 और दूसरा केस इंसास राइफल की मैगजीन रिकवर किया गया था एसएसबी धनगई के द्वारा जिनका केस संख्या 93/20 बाराचट्टी थाना में वांछित था, 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल "ए" कंपनी के सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार ने बताया कि यह कई मामलों में फरार चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार किया गया है इनके पिता का नाम नीरू यादव भाकपा माओवादी कौलेश्वरी सब जोन का सक्रिय सदस्य है तथा दर्जनों केस में शामिल हैं, वीरेंद्र यादव को पूछताछ के उपरांत बाराचट्टी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया कुछ दिन पहले ही सहदेव यादव के पुत्र मुकेश यादव जो कि राजपुर थाना जिला चतरा झारखंड में कई केस में वांछित था जिसे एसएसबी "ए" कंपनी ने नारे के जंगली क्षेत्र से गिरफ्तार कर राजपुर पुलिस को सौंप दिया।